Saturday, 14 February 2026


 सामग्री 

२ कप गेहूं का पास्ता,१ बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन , १ मध्यम बारीक कटा हुआ प्याज ,आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च और गाजर, ३ मध्यम टमाटर की प्यूरी,२ बड़े चम्मच पास्ता सॉस ,१ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो,नमक स्वादानुसार,२  बड़े चम्मच तेल या बटर। 

 विधि 

पास्ता उबालें

एक बड़े बर्तन में ४-५  कप पानी गरम करें। उसमें थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल डालें,जब पानी उबलने लगे, तो गेहूं का पास्ता डालें और ८ -१०  मिनट तक पकाएं  जब तक वह नरम न हो जाए, पर बहुत ज्यादा न गले पास्ता को छान लें और ठंडे पानी से धो लें ताकि वह आपस में चिपके नहीं।  पास्ता उबालने वाला थोड़ा पानी  आधा कप  बचा कर रखें।

 तड़का तैयार करें

एक कड़ाही में तेल या बटर गरम करें। इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें,अब प्याज डालें और पारदर्शी होने तक पकाएं। इसके बाद शिमला मिर्च और गाजर या अपनी पसंद की सब्जियां डालकर २-३ मिनट तक भूनें। 

सॉस बनाएं

अब इसमें ताज़ा टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न होने लगे इसमें नमक, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और पास्ता सॉस डालें। अगर ग्रेवी गाढ़ी लगे, तो बचा हुआ पास्ता वाला पानी यहाँ इस्तेमाल करें।

मिक्स करें

उबला हुआ गेहूं का पास्ता डालें और हल्के हाथों से मिलाएँ ताकि सॉस हर तरफ अच्छे से लग जाए,१ -२  मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। 

Thursday, 18 September 2025


 सामग्री 

१  पैन में १  कप पास्ता ले।  

सब्जियां

एक छोटी बारीक़ कटी हुई गाजर ,१/२ बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च ,१/२ कप  मटर ,१/२ कप  कॉर्न ,छोटे टुकड़ो में कटी हुई ब्रोकली। 

व्हाइट सॉस के लिए;

२ बड़े चम्मच मक्खन,२ बड़े चम्मच मैदा,१.५ से २ कप  दूध। 

विधि
एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें। इसमें थोड़ा नमक और एक चम्मच तेल डालेंजब पानी उबलने लगे, तो इसमें पास्ता डालें और पैकेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार या जब तक पास्ता नरम न हो जाए, तब तक उबालेंपास्ता को छान लें और थोड़ा ठंडा पानी डालकर धो लें ताकि वह आपस में न चिपके।

सब्जियां भूनें 
एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर हल्का भूनेंअब इसमें कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां डालें। इन्हें 2-3 मिनट तक भूनें ताकि वे थोड़े नरम हो जाएं, लेकिन उनका कुरकुरापन बना रहे। 

व्हाइट सॉस बनाएं
एक दूसरे पैन में मक्खन गरम करेंजब मक्खन पिघल जाए, तो इसमें मैदा डालें और लगातार चलाते हुए १-२  मिनट तक धीमी आंच पर भूनें, जब तक कि मैदा का कच्चापन दूर न हो जाए और उसमें से हल्की खुशबू न आने लगे। ध्यान रखें कि इसका रंग न बदलेअब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कोई गुठलियां न बनें हुए  बाद सॉस को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए और क्रीम जैसा न लगने लगे। बाद में इसमें पास्ता डालकर  सर्व  करें। 

Popular Posts