Saturday, 14 February 2026


 सामग्री 

२ कप गेहूं का पास्ता,१ बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन , १ मध्यम बारीक कटा हुआ प्याज ,आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च और गाजर, ३ मध्यम टमाटर की प्यूरी,२ बड़े चम्मच पास्ता सॉस ,१ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो,नमक स्वादानुसार,२  बड़े चम्मच तेल या बटर। 

 विधि 

पास्ता उबालें

एक बड़े बर्तन में ४-५  कप पानी गरम करें। उसमें थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल डालें,जब पानी उबलने लगे, तो गेहूं का पास्ता डालें और ८ -१०  मिनट तक पकाएं  जब तक वह नरम न हो जाए, पर बहुत ज्यादा न गले पास्ता को छान लें और ठंडे पानी से धो लें ताकि वह आपस में चिपके नहीं।  पास्ता उबालने वाला थोड़ा पानी  आधा कप  बचा कर रखें।

 तड़का तैयार करें

एक कड़ाही में तेल या बटर गरम करें। इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें,अब प्याज डालें और पारदर्शी होने तक पकाएं। इसके बाद शिमला मिर्च और गाजर या अपनी पसंद की सब्जियां डालकर २-३ मिनट तक भूनें। 

सॉस बनाएं

अब इसमें ताज़ा टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न होने लगे इसमें नमक, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और पास्ता सॉस डालें। अगर ग्रेवी गाढ़ी लगे, तो बचा हुआ पास्ता वाला पानी यहाँ इस्तेमाल करें।

मिक्स करें

उबला हुआ गेहूं का पास्ता डालें और हल्के हाथों से मिलाएँ ताकि सॉस हर तरफ अच्छे से लग जाए,१ -२  मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। 

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts